कन्नौज, फरवरी 4 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को चालक को झपकी आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। तालग्राम थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 169 पर मुसाफिरपुर गांव के समीप दोपहर करीब 11 बजे अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलटते हुए ओवरटेकिंग लेन में क्षतिग्रस्त हालत में जा खड़ी हुई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार चालक रमेश मंडल पुत्र सीपत मंडल निवासी ग्राम बसंतपुर, थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड कार को रसूलाबाद, कानपुर देहात से रुद्रपुर उत्तराखंड की ओर ले जा रहे थे। कार में उनके साथ आनंद पुत्र संतोष सरकार, अमित मंडल पुत्र सुपल मंडल , जीवन पुत्र अनाथसाना , सूरज पुत्र निवाई, मुकेश म...