कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की विकासशील ग्राम पंचायत खाचकीमई ग्राम प्रधान संतोष कुमार को सरकारी खर्च पर एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र भेजा जाएगा। विजिट में वह ग्रामसभाओं के लिए नवीनतम तकनीकों को समझने के बाद जिले में आकर उसी तर्ज पर ग्रामसभा का विकास कराएंगे। खाचकीमई ग्राम प्रधान अपनी कार्यशैली की बदौलत 26 जनवरी को दिल्ली के राष्ट्रीय परेड में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने एवं ग्राम पंचायत में और बेहतर विकास कार्य कराने के लिए पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया है। वह उत्तर प्रदेश के 25 सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों में शामिल हो चुके हैं। उन्हें सरकारी खर्च पर 13 से 17 अप्रै...