अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत पीएम श्री एवं समग्र शिक्षा योजना के तहत 300 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व उनके प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह ने जिला पंचायत परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अलीगढ़ महोत्सव में कला वीथिका, दरबार हाल और कृष्णांजलि नाट्यशाला का भ्रमण कर कला एवं सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जाना। इसके बाद विद्यार्थियों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी का भ्रमण कर दुर्लभ पांडुलिपियों को देखा और पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझा। छात्रों को अलीगढ़ संग्रहालय ले जाया गया, जहां उन्हें प्राचीन मानव इतिहास, मुद्राओं, स्थापत्य कला तथा डाक टिकटों के इतिहास की जानकारी दी गई। रवान...