चंदौली, दिसम्बर 4 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों की आंतरिक एक्सपोजर विजिट में जनपद अमेठी के लिए ग्राम पंचायत सेवड़ी हुदहुदीपुर के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह का एक्सपोजर विजिट में चयन हुआ। दूसरी बार एक्पोजर विजिट के लिए चयन से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत 2025-26 के लिए 5 से 6 दिसंबर को अमेठी में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें ग्राम पंचायत के स्वयं को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। डीपीआरो नीरज कुमार और बीडीओ ने राजेश नायिक ने ग्राम प्रधान आशुतोष को यह जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण में ऑडियो प्लस,स्थिरता ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, बायोगैस प्लांट का संचालन कंसंट्रेट इत्यादि का ग्राम पंचायत म...