शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र खुटार में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान को लेकर एक दिवसीय एक्स्पोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड खुटार के समस्त परिषदीय विद्यालयों से कुल सौ छात्र-छात्राओं ने एक्सपोजर विजिट में भाग लिया। एक्स्पोज़र विजिट कार्यक्रम में बैठाकर गोला गोकर्णनाथ में स्थित चीनी लिमिटेड का भ्रमण कराया गया। जहां पर छात्र-छात्राओं ने चीनी मिल में पहुंचकर देखा कि गन्ने से चीनी का निर्माण कैसे होता है। बजाज चीनी मिल का भ्रमण कर ब्लॉक संसाधन केंद्र खुटार आकर विजिट का समापन हुआ। विजिट कार्यक्रम में बीईओ मृत्युंजय सिंह यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजिट कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक सुबोध त्रिपाठी, पंकज वर्मा व अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.