शाहजहांपुर, मार्च 5 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पुत्तुलाल चौराहा पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर डेट दवा देने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। ग्राहक ने मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगाया कि दवा खाने से उसकी पत्नी के शरीर पर फफोले पड़ गए। आरोप है कि शिकायत करने पर मेडिकल स्टोर संचालक मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना तिलहर क्षेत्र के गांव धमनपुर निवासी गोपी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी शिल्पी सिंह का इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। 19 फरवरी को वह पुत्तुलाल चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर गए थे। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने दावा एक्सपायरी डेट की दे दी। जिसे खाने के बाद उनकी पत्नी शिल्पी सिंह के शरीर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.