अमित झा, सितम्बर 10 -- राजधानी दिल्ली में अब 11 की जगह 13 जिले होंगे। सरकार ने दो नए जिले बढ़ाने का फैसला किया है। नए जिले नगर निगम के जोन की सीमाओं के हिसाब से तय किए गए हैं। इससे जिलों की सीमाएं भी बदल जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने बीते सप्ताह इसकी प्रस्तुति दी जा चुकी है। कैबिनेट की मुहर जल्द लग सकती है। सरकार ने मौजूदा 11 जिलों को खत्म कर एमसीडी के 12 जोन को 12 जिले और दिल्ली छावनी बोर्ड एवं एनडीएमसी की सीमा क्षेत्र को मिलाकर 13वां जिला बनाने का फैसला किया है।इसलिए लिया फैसला सरकार ने प्रशासनिक सुधार और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए यह फैसला किया है। अभी एक ही जिले में दो अलग-अलग एमसीडी जोन की सीमाएं पड़ती हैं, इससे जिले में किसी विकास के कामों को लेकर सीमा विवाद के साथ समन्वय में भी समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.