जमशेदपुर, फरवरी 17 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने दूसरे प्रमुख वित्तीय साक्षरता सम्मेलन, फिन फॉर ऑल 2026 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम छात्र-संचालित समिति सचेतना की ओर से किया गया। इसके मार्गदर्शक फाइनेंस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एचके प्रधान उपस्थित थे। दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण और कॉर्पोरेट वित्तीय भागीदारी के बीच की दूरी को कम करना था। कार्यक्रम में सेबी, आरबीआइ, एनएसई, बीएसई, एनएसडीअल और सीएसडीएल जैसे शीर्ष संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथियों में सेबी की सीजीएम आशा शेट्टी, आरबीआइ के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन सिंह और एनएसई के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। विशेषज्ञों ने व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन और डिजिटल युग में वित्तीय सुरक्षा पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि साझा की। मेगा क्षेत्रीय निवेशक संगोष्ठी (आरआईएसए) क...