जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीम सामर्थ्य ने अपनी प्रमुख सामाजिक पहल 'पाखी का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में किया। माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने और किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना और किशोरियों को सही जानकारी एवं आत्मविश्वास प्रदान करना था, ताकि वे अपने जीवन में स्वस्थ आदतें अपना सकें। इस बार का आयोजन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें 11 वर्ष और उससे अधिक आयु की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इंटरैक्टिव सत्रों का संचालन एमटीएमसी की छात्रा रुहानी और अंजन सहित चार स्वयंसेवी मेडिकल छात्रों ने किया। एक्सएलआरआइ की ओर से नेहाल, सम्यक, अंशी और अनुश्ठा ने आयोजन की रूपरेखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.