नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी एक्शन में दिखाई दिए हैं। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) में प्रबंधक विद्युत यांत्रिक के पद पर तैनात रहे हेमेंद्र प्रताप सिंह को नियमों की अनदेखी व मनमानी करने के आरोप में मंगलवार को बर्खास्त कर दिया है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बर्खास्तगी के प्रस्ताव पर अनुमति के बाद यह कार्रवाई की है। इस संबंध में लोक सेवा आयोग से सहमति पहले ही ले ली गई थी। हेमेंद्र प्रताप सिंह को 27 नवंबर 2020 को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से यूपीसीडा स्थानांतरित किया गया था। ग्रेटर नोएडा से उन्हें एक दिसंबर 2020 को कार्यमुक्त कर दिया गया था, लेकिन यूपीसीडा में तत्काल कार्यभार संभालने के बजाय वह 18 अप्रैल 2022 तक अनुपस्थित रहे। अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, चिकित्सा अवकाश के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.