बरेली, मार्च 19 -- नगर निगम बुधवार की सुबह एक्शन मोड में आ गया। अधिकारियों ने बकायेदारों के गोदाम, मार्केट समेत 14 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की। कई बकायेदारों से संपत्ति कर वसूला गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई। कई जगह पर टीम को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। नगर निगम का कर वसूली अभियान 31 मार्च तक चलेगा। नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने जोनल प्रभारियों को कार्रवाई करने के लिए रवाना किया। राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि जोन-2 में कर अधीक्षक मुन्ना राम के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला कहरवान, दर्जी चौक, प्रेमनगर, बांसमंडी आदि जगहों पर 14 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की। सुबह-सुबह नगर निगम की कार्रवाई के बाद जब लोग अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे तो वहां सील देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.