रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम शनिवार को राजस्थान की समृद्ध कला और संस्कृति को समर्पित रहा। सारे कार्यक्रम राजस्थानी थीम पर आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में विपुल नायक के दीपांजलि डांस ग्रुप के द्वारा नगाड़ा संग ढोल-बाजे गीत पर नृत्य पेश किया गया। इसके बाद बारी घूमर डांस की थी, जिसके कोरियोग्राफर देवज्योति नाहा थे। बच्चों और बड़ों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान पर रैंप वॉक भी किया। रैंप वॉक करने वालों में अक्षानी, प्रिशा श्री, नीवा, शान्विका, पीयूषा, समृद्धि, लावण्या, ज्योत्सना और पलक शामिल थे। अतिथियों और निर्णायकों में विपुल नायक, नीतू कुमारी, उपासना और गौतम थे। सभी अतिथियों को एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजस्थानी व्यंजन के भी स्ट...