रांची, दिसम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में शनिवार से आठ दिवसीय 'रिलायंस कार्निवल 2026' का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। कहा कि रांची तेजी से टूरिज्म हब के रूप में उभर रहा है। आयोजन में दिव्यांग बच्चों व ट्रांसजेंडर के लिए फैशन शो, प्रतिदिन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा टॉक शो और ट्रैफिक क्विज जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो समाज में सकारात्मक संदेश देंगे। इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव, डॉ. विद्या झा, विपुल नायक, सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार, राहुल शाहदेव, वसीम आलम, देव ज्योति नाहा, एकता, आनंद नायक, प्रदुमन, उदय व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...