प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से संचालित उपचार केंद्रों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 365 लोगों का उपचार किया गया। संस्थान के मेला प्रभारी रामकुमार शर्मा ने बताया कि कल्पवासियों में ज्यादातर बीपी, शुगर, शरीर में दर्द, हड्डी व मांसपेशियों में दर्द की शिकायत मिली, जिसका उपचार किया गया। निदेशक एके द्विवेदी के अनुसार मेला क्षेत्र में एक्यूप्रेशर उपचार के पांच स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं। उपचारक आलोक कमलिया, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी, राजेश वर्मा, प्रमोद, हनुमान मिश्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...