प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में बुधवार को एक्यूप्रेशर संस्थान के उपचार शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्धाटन मुख्य अतिथि सतुबा बाबा ने किया। इस मौके पर सतुआ बाबा ने कहा कि एक्यूप्रेशर के उपचारकों की सेवा भावना सराहनीय है। संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, महासचिव एमएम कूल, एमबी त्रिपाठी, एके शुक्ल, उर्वशी उपाध्याय, एसएन दुबे, रामकुमार शर्मा, आलोक कमलिया, अनिल शुक्ला, सुबोध अग्रवाल, संघभूषण, डॉ. आशीष, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी, विशाल जायसवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...