कानपुर, अक्टूबर 29 -- कानपुर। कानपुर की हवा 19 दिन बाद स्वच्छ हो गई। शाम 8 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 46 पर दर्ज किया गया। एक्यूआई का ग्राफ सुबह से ही ग्रीन दिख रहा था। हवा के स्वच्छ होने की वजह बूंदाबांदी माना जा रहा है। फिलहाल, नगर निगम हवा को स्वच्छ रखने के लिए स्प्रिंकल से लैस वाहनों से पानी का छिड़काव लगातार करा रहा है। इस माह सबसे स्वच्छ हवा 1 अक्तूबर को रही। किदवई नगर, एनएसआई कल्याणपुर और नेहरू नगर के आंकड़ों का औसतन एक्यूआई 45 दर्ज किया गया था। इसके बाद 10 अक्तूबर तक एक्यूआई 50 से नीचे ही रहा, लेकिन 11 अक्तूबर से एक्यूआई में उछाल दर्ज हुई। ग्रीन ग्राफ येलो कैटेगरी में पहुंच गया। दीवाली के दिन शहर में नेहरू नगर में एक्यूआई रात 11 बजे 400 के पार तक पहुंच गया था। इसके बाद से एक्यूआई 150 से 200 के बीच में लगातार बना हुआ था...