रुद्रपुर, जनवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गल्ला मंडी में आयोजित ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) के जिला सम्मेलन में चुनी गई 25 सदस्यीय काउंसिल की रविवार देर शाम बैठक हुई। बैठक में दिनेश तिवारी को जिलाध्यक्ष और अनिता अन्ना को जिला सचिव चुना गया। प्रकाश नेगी, ममता पानू, मोहन बिष्ट और हीरा राठौर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं शरमीन सिद्दीकी और सुधा शर्मा को उपसचिव तथा उत्तम दास को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान में मजदूर वर्ग के सामने मोदी सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड सबसे बड़ी चुनौती हैं। इनसे निपटने के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है। 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रीय हड़ताल भी इसी संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में चारों श्रम कोड वापस कराए जाएंगे, अन्यथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.