हरिद्वार, मार्च 18 -- हरिद्वार। रविवार देर शाम एक्कड़ रेलवे फाटक के पास दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष होने पर पूर्व प्रधान के समर्थक राजन 24 वर्ष की जांघ पर गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि दूसरे पक्ष का मुख्य आरोपी जतिन चौधरी घायल हो गयाथा। मेरठ यूपी के लिए रेफर हुए जतिन चौधरी को हरिद्वार पुलिस ने जिले की सीमा से हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा था। मृतक के भाई बाबूराम उर्फ अरुण ने इस संबंध में मुख्य आरोपी जतिन समेत 12 आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या, जातिसूचक शब्द कहने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, मृतक के परिजन-ग्रामीणों ने जिला अस्पताल से लेकर गांव तक जमकर हंगामा काटा था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.