कोटद्वार, मार्च 17 -- सोमवार को जानकारी देते हुए शिक्षक कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि रविवार को विकासखंड एकेश्वर के 13 विद्यालयों के 35 छात्र -छात्राओं ने समग्र शिक्षा के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत देवप्रयाग संगम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून, वन अनुसन्धान संस्थान व विज्ञान केंद्र झाजरा देहरादून का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान देवप्रयाग में छात्र -छात्राओं ने संगम स्थल में हिमालयी नदियों की भौगोलिक स्थिति व भागीरथी -अलकनंदा नदियों के संगम की विस्तृत जानकारी जुटाई। तत्पश्चात छात्रों का दल देहरादून पहुंचा जहां उन्होंने वन अनुसन्धान संस्थान में पेड़-पौधों की आकारिकी, पारिस्थितकी व संकटग्रस्त वनस्पति प्रजातियों व विज्ञान केंद्र झाझरा में नक्षत्र वेधशाला, तारामंडल, मनोविज्ञान चिकित्सा जानकारी के साथ समुद्री जीव जंतुओं से संबंध...