बुलंदशहर, नवम्बर 6 -- एकेपी डिग्री कॉलेज में पांच दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह, विशिष्ट अतिथि रामअवतार सिंह, दिनेश चंद्र, ममता और कॉलेज की प्राचार्या डिंपल विज ने किया। सबसे पहले डॉ. मनु आर्या की मौजूदगी में आयोजित यज्ञ का आयोजन किया गया। विधायक ने कॉलेज की पत्रिका शुभम सत्र 2024-25 का विमोचन किया। प्राध्यापिका एकता चौहान ने बताया कि पहले दिन आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने पहले चरण में प्रतिभाग किया। जिनमें से दस छात्राओं की पांच टीम अंतिम चरण में पहुंची। इसमें जुगनू, चंद्रयान, रोहिणी, भास्कर, आर्यभट्ट के बीच अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम स्थान पर टीम आर्यभट्ट और द्वितीय स्थान पर टीम चंद्रयान रही।...