लखनऊ, मई 21 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक या प्रोजेक्ट परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी गई हैं। यह प्रथम चरण की लिखित परीक्षाएं समाप्त होने के बाद कराई जाएंगी। जिसकी शुरुआत 24 मई से होगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया का कहना है कि प्रयोगात्मक या प्रोजेक्ट परीक्षा के लिए परीक्षकों की ड्यूटी की सूची संस्थान के ईआरपी लॉगिन और संबंधित शिक्षकों के लॉगिन में भी अपलोड कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्रों के आतंरिक अंकों को ऑनलाइन माध्यम से 24 मई से पांच जून के बीच ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके अलावा आंतरिक अंकों की हस्ताक्षरित हार्ड कापी स्पाइरल बाइन्डिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.