लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्रों ने नैमिषारण्य के कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का साइकिल से भ्रमण कर उन स्थानों के वैदिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिकता को जाना। तीन दिवसीय साइकिल यात्रा के दूसरे दिन एक पड़ाव लकड़िया मऊ ग्राम पंचायत रहा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि यहां ग्राम प्रधान मोनू कुमार और नैमिषारण्य के अध्यक्ष बबलू सिंह ने छात्रों को कई योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही छात्रों और ग्रामीणों को जल संचयन पर्यावरण आदि विषयों के प्रति जागरूक भी किया। साइकिल यात्रा एक आंगनबाड़ी केंद्र पर भी गई। यात्रा समन्वयक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह रहे। इस दौरान सहायक कुल सचिव डॉ. आयुष श्रीवास्तव सहायक कुलसचिव सुनील पांडेय समेत कई अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.