गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- - काम को बीच में छोड़कर चला गया था ठेकेदार, तीन महीने से बंद पड़ा था काम गाजियाबाद, संवाददाता। संयुक्त जिला अस्पताल में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य लैब (आईपीएचएल) का रुका हुआ निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। तीन महीने पहले ठेकेदार के काम छोड़कर चले जाने के कारण कार्य बंद पड़ा था। निर्माण कार्य शुरू होने से मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं जल्द मिलने की उम्मीद जगी है। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में जनपद की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जा रहा है। इसे एक वर्ष के भीतर शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते लैब का केवल एक हिस्सा ही बन सका, जबकि दूसरे हिस्से का काम तीन महीने से ठप रहा। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस जारी किए और शासन को भी पत्र...