शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषकों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, सब्जी उत्पादन एवं कृषि नवाचारों की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा़ एनसी त्रिपाठी द्वारा सब्जी बीज उत्पादन एवं मृदा की ऊर्वराशक्ति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं डा़ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने फूल, फल एवं सब्जी की बहुस्तरीय खेती के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...