फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। मिनी कुंभ के रूप में मशहूर मेला श्री रामनगरिया में हर तरफ भक्ति की बयार बह रही है। मेला समाप्त होने में महज तीन दिन ही रह गये हैं। ऐसे में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। गुरुवार को एकादशी पर शोभायात्राओं की धूम रही। संत आश्रमों में भी भक्तों का जमावड़ा रहा। श्रद्धालु मां गंगा मइया की साधना में लीन नजर आये। माघ महीने का कल्पवास दो तारीख तक है। माघ महीने के पहले दिन से ही मेले में अध्यात्म की डुबकी लगाने को हजारों श्रद्धालु डटे हुये हैं। गंगा मइया का आशीर्वाद प्राप्त करने को श्रद्धालुओं में होड़ सी मची है। पूजा पाठ में किसी तरह की कोई कमीं कल्पवासी नही होने दे रहे हैं। इससे मिनी कुंभ का वातावरण धार्मिक उल्लास से सराबोर है। अखिल भारतीय श्री पंचझाड़िया निर्मोही अखाड़ा की ओर से नारायणदास के नेतृतव में महंत और संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.