अलीगढ़, जनवरी 15 -- अलीगढृ। माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी में बुधवार को श्री बृज द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण, हारदुआगंज भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे। ताल, मंजीरों और मधुर स्वरों के साथ मंदिर परिसर श्रीकृष्ण की भक्ति से गूंज उठा। इस अवसर पर पुजारी अरुण पांडेय, आशा मित्तल, ऊषा मित्तल, गीता बंसल, पदमा चौहान, शालू चौहान, कविता गर्ग, शैल गर्ग, मंजू अग्रवाल, रेखा चौहान, साक्षी मित्तल, रीना मित्तल, हेमलता गर्ग, हिमांशी सुमन, ऊषा, रंजू देवी, मधु कुमारी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.