गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। डीडीयू के दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ ने बुधवार को परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्षप्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि पंडित दीनदयाल का चिंतन भारतीय संस्कृति की आत्मा से अनुप्राणित था और उनका एकात्म मानववाद आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। शोध पीठ की निदेशक प्रो. सुषमा पाण्डेय ने कहा कि शोधपीठ ऐसे कार्यक्रम कराकर विद्यार्थियों में वैचारिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के संवर्ध...