जहानाबाद, फरवरी 11 -- कुर्था, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय कुर्था में मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए उनके विचार और चिंतन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिला महामंत्री रामाशीष दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल महामानव थे, जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी और विचारों की गहराई भी थी। इस मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.