गढ़वा, जून 26 -- रंका, प्रतिनिधि। 15 दिनों के एकांतवास के बाद गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के पट खुले। पट खुलते ही दर्शन पूजन के लिए भक्त उमड़ पड़े। ठाकुरबाड़ी में अखंड कीर्तन शुरू हो गया है। शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी जाएंगे। उसकी तैयारी अंतिम चरण में है। पट खुलते ही सुबह से ही भगवान के दर्शन पूजन के लिए लोग ठाकुरबाड़ी पहुंचने लगे थे। हनुमंत पूजा के बाद ध्वज खड़ा किया गया। उसके बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। अखंड कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। ठाकुरबाड़ी में अखंड कीर्तन के लिए कई मंडलियों को निमंत्रण दिया गया है। शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय में रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिलांतर्गत एक मात्र यह रथ यात्रा होता है। रथ यात्रा में अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.