बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- एकसारी को 13 रन से हरा चेवाड़ा की टीम बनी विजेता फोटो चेवाड़ा01- फाइन मुकाबला जीतने के बाद चेवाड़ा के खिलाड़ी। चेवाड़ा, निज संवाददाता । एकसारी गांव के मैदान पर जय बाबा जखराज टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइन मुकाबला एकसारी और श्रीबाल गणेश क्रिकेट क्लब,चेवाड़ा के बीच हुआ। चेवाड़ा की टीम ने एकसारी को 13 रनों से पराजित कर विजेता बना। पहले बैटिंग करते हुए चेवाड़ा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाया। रहमत ने सर्वाधिक 44 रन का योगदान दिया। जवाब में एकसारी की टीम ने चेवाड़ा की धारदार गेंदबाजी के कारण 180 रन पर ऑल आउट हो गयी। कमलेश के 75 रनों की पारी खेली। सूरज कुमार को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.