लोहरदगा, अक्टूबर 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में लोहरदगा जिला को एकल संगीत वादन में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा के प्रतिभागी छात्र आदित्य शाहदेव को यह सफलता मिली है। सहायक संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक, एस्कॉर्ट शिक्षक सुभाष चंद्र कौशल, राजमनी कुमारी, सुमित्रा कुमारी के सहयोग और मार्गदर्शन में आदित्य ने यह सफलता पायी। झारखंड शिक्षा परियोजना लोहरदगा ने जिला स्तर पर चुन कर इन्हें राज्य स्तर के लिए भेजा था। राज्य स्तर में लोहरदगा का संगीत में नाम रोशन करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, एडीपीओ मोनीदीपा बनर्जी, एपीओ एमलीन सुरीन, फील्ड मैनेजर आकाश कुमार सहित कई शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.