सिमडेगा, फरवरी 7 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड में एकल विद्यालयों का सत्संग संच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर सुरजन बड़ाईक ने किया। चंद्रमणि देवी, कमलजीत सिंह, देव कुमार सिंह, मोतीराम सेनापति, रंथु मोदी,कामेश्वरप्रधान आदि उपस्थित थे। प्रखंड के लेटापतरा, सुगाडोंर, अलिंगुड,कुरूमडेगी, ताराबोगा,पालेमुणडा,टांगरटोली जैसे 09 सत्संग ग्रुप प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में पहला स्थान पालेमुंडा दुसरा दूसरा कुरुमडेगी, तीसरा स्थान टांगरटोली को मिला। वहीं ग्रुप में शामिल सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। कहा गया कि सत्संग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 12 फरवरी तक नामांकन करा सकते है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ललन मांझी, धनेश्वर, शिवाका कुमारी, ललिता देवी, फुल कुमारी, यशोदा,सविता, कुंती ...