हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- बरही प्रतिनिधि। एकल अभियान श्रीहरि कथा सत्संग समिति की ओर बरसोत बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता हजारीबाग अंचल के प्रभारी विनोद प्रसाद ने की। कार्यक्रम की शुरुवात तुलसी पूजन और दीप प्रज्वलित कर की गई। भजन प्रतियोगिता में बरसोत, श्रीनगर, चलंगा, सिंहपुर, जीतपुर, मलकोको, लखना, बलहरा, बुंडू, नई टांड़ के विद्यालय ने भाग लिया। मंच संचालन संच व्यास उमा देवी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीतपुर, द्वितीय स्थान बरसोत, तीसरा स्थान श्रीनगर एकल विद्यालय को मिला। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता एवं आचार्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.