रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। वन बंधु परिषद के तत्वावधान में सोमवार को रांची के एक होटल में एकल अभियान के अंतर्गत संरक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी ने किया। प्रशिक्षण में रांची, धनबाद और जमशेदपुर चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सेवाव्रतियों ने हिस्सा लिया। विजय माहेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन और पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश धरणिधरका ने संगठन की संरचना, ग्राम संगठन और संरक्षक योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विभिन्न प्रभागों और दायित्वधारियों के कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर अंचल किंगर, अमरेंद्र विष्णुपूरी, जीतू पहान, सतीश तुलसयान और अखिलेश दुबे सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...