सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- सुलतानपुर,संवाददाता परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं को अन्तर जनपदीय स्थानान्तरित किया गया। इसमें तत्थों को छिपाकर अन्तर जनपदीय तबादला का लाभ लेने वाले एकल अध्यापकीय विद्यालयों के शिक्षकों पर बीएसए की गाज गिर सकती है। इस मामले में बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए एकल अध्यापकीय स्कूलों वाले स्थानांतरित शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में भेजने का आदेश खण्ड शिक्षाधिकारियों को दिया है। बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के आदेश पर जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि परिषदीय विद्यालयों के स्थानान्तरित शिक्षक, शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराए जाने की कार्रवाई समयान्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बीईओ की ओर से स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.