पलामू, जनवरी 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मनातू प्रखंड के बंशी खुर्द गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शिक्षक आदि की कमी दूर करने के लिए 5 जनवरी को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। पलामू समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में साक्षात्कार दिन के 11 बजे से लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। पलामू जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल के अनुसार आवेदन के आधार पर 19 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के विरुद्ध संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के समय उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। बालक छात्रवास वार्डन के लिए चार आवेदक जीवन ज्योति, सोनू कुमार, पंकज कुमार और विवेक रंजन सिंह को जबकि बालिका छात्रावास वार्डन के लिए श्वेता कुमारी, सुजंती कुमारी, नीतू कुमारी और अर्चना कुमारी को साक्षात्कार के ल...