सासाराम, जुलाई 3 -- सासाराम, नगर संवाददाता। न्यू स्टेडियम फजलगंज में गुरुवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा फुटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित बच्चों का नामांकन एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया जाएगा। उक्त ट्रायल में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें 35 बालिकाएं शामिल थी। सभी की उम्र 12 से 14 साल के बीच थी। इस ट्रायल में तकनीकी मापदंडों के देखने हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा सात फुटबाल प्रशिक्षकों को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...