धनबाद, फरवरी 25 -- भावी वैज्ञानिकों को प्रेरित एवं शिक्षित करने के उद्देश्य से सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद (सीएसआईआर-सीआईएमएफआर) की ओर से जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत एकलव्य माध्यमिक विद्यालय, सहराज के विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी प्रयोगशाला भ्रमण का आयोजन बुधवार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान के नवीनतम विकास से परिचित कराना तथा खनन, ईंधन अनुसंधान एवं पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न तकनीकों के व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं का दौरा कराया गया, जहां उन्होंने वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं से संवाद किया। उन्हें कोयला अनुसंधान, पर्यावरण निगरानी तथा ऊर्जा संसाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.