छपरा, जनवरी 10 -- एकमा। एकमा-मांझी पथ पर गंजपर काली स्थान के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के अरियांव टोला निवासी दिलीप राम के 20 वर्षीय पुत्र करण राम व स्व. श्यामनारायण राम के 30 वर्षीय पुत्र हेमनारायण राम के रूप में की गई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर एकमा से अपने घर लौट रहे थे, तभी रात करीब 10:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को उठाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और आवश्यक कानूनी प्र...