रांची, सितम्बर 23 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा रातू प्रखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को न्यू पिर्रा स्थित वीरा बैंक्वेट हॉल में हुआ। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अधिकृत जिला संयोजक और केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक सदस्य डॉ हेमलाल कुमार मेहता तथा जिला संयोजक जयवंत तिग्गा शामिल हुए। सम्मेलन में नई प्रखंड समिति गठन के लिए प्रस्ताव लाया गया। इसमें विभिन्न पदों के लिए कई नाम का प्रस्ताव आया। लेकिन एकमत नहीं होने से प्रखंड समिति गठित नहीं हुई। सिर्फ कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय साहू का एकमत से चयन किया गया। इसके कारण प्रखंड समिति का चुनाव टल गया। समिति को लेकर जितने भी नाम आए उन्हें केन्द्रीय समिति को भेजा गया। अब प्रखंड समिति के लिए केन्द्रीय समिति ही पदाधिकारियों का नाम चयन करेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.