मुंबई, जनवरी 22 -- महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच खींचतान की खबरें आती रही हैं। कई बार शिंदे नाराज भी दिखे हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना दोनों ही सकते में आ गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण तैयार करने के भी संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कल्याण डोंबिवली नगर निगम में राज ठाकरे की मनसे से हाथ मिला लिया है। इस तरह यहां भाजपा अकेली ही रह गई है, जिसके साथ मिलकर एकनाथ शिंदे की पार्टी ने चुनाव लड़ा था। इसके अलावा राज ठाकरे ने उद्धव सेना का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे के दल का समर्थन कर दिया है। इस तरह एकनाथ शिंदे की शिवसेना को एक महत्वपूर्ण नगर निगम में सत्ता मिल जाएगी। इसके अलावा भाजपा को वह झटका दे सकेंगे, जिसके साथ महीनों से रस्...