नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 27 साल का लंबा इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। राजधानी के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने छह मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद से जिस प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था, उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। बुधवार शाम रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा होने के बाद से ही प्रवेश वर्मा की नाराजगी की अटकलें लगाई जाने लगीं। सोशल मीडिया पर लोग प्रवेश वर्मा की तस्वीरें साझा करते हुए फेस रीडिंग की कोशिश करने लगे। अब प्रवेश वर्मा ने खुद इन अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं कहां से इस तरह की बातें आ रही हैं। शपथ ग्रहण के लिए जाते समय उन्होंने अटकलों पर खुद विराम लगाया। शपथ ग्रहण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.