लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 31 -- लखीमपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ईसानगर में दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया गया। पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र,स्टाफ और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान ईसानगर पुलिस ने दौड़ में हिस्सा लेते हुए बाकायदा स्कोर्ट कर लोगों को एकता का संदेश दिया। सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार की अगुवाई में मैराथन यूनिटी रेस का आयोजन हुआ। विलोबी मैदान में जमा हुए लोगों ने दौड़ की शुरुआत की। इसके बाद शहर की सभी सड़कों पर पदयात्रा निकली। ईसानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह सात बजे ही स्थानीय पुलिस, छात्र और नगर के युवा दौड़ लगाने के लिए पहुंचे। तय समय पर जयघोष के साथ तिरंगा थामे सैकड़ों युवा मैदान से सड़क पर दौड़ने लगे। इससे पहले एसओ ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.