प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम पर होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव का शुभारंभ सद्भावना सभा से हुई। भजन गायक श्रीराम द्विवेदी, संदीप की टीम ने भक्ति गीत व संगीत से एकता महोत्सव की परंपरा में श्रद्धाभाव का रस भरा। इसके बाद मंच से मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य, विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाबा घुइसरनाथधाम के प्रति श्रद्धाभाव हमें लोक कल्याण व सामुदायिक विकास की सतत प्रेरणा देता है। भक्ति, विकास के संगम में रामपुर खास की सर्वश्रेष्ठता की चमक बढ़ती रहेगी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राष्ट्रीय एकता महोत्सव रामपुर खास में एकता और अखंडता की मिसाल पेश करता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. विजयश्री सोना व विधायक के बेटे राघव मिश्र ने विचार रखे। संचालन ज्ञानप्रकाश शुक...