किशनगंज, फरवरी 16 -- दिघलबैंक। तुलसिया हाई स्कूल मैदान में खेले जा रहे प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट डीपीएल सीजन-1 के तीसरे क्वार्टर फाइनल में रविवार को मंगूरा और धनगढ़ा पंचायत के बीच मुकाबला हुआ। मैच पूरी तरह एकतरफा रहा, जिसमें मंगूरा ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर मंगूरा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सधी हुई गेंदबाजी के सामने धनगढ़ा की टीम टिक नहीं सकी और 17.1 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मंगूरा के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगूरा की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। बल्लेबाजों ने तेज रन गति बनाए रखते हुए महज 9.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।राहिल आलम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लेने के साथ 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खे...