चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में खूँटी ने गुमला को एकतरफा मुकाबले में 173 रनों से पराजित कर जीत का खाता खोला। इससे पूर्व 17 मार्च को खूँटी की टीम धनबाद से पराजित हो गई थी। आज की जीत के साथ ही खूँटी के चार अंक हो गए हैं और अंक तालिका में ये धनबाद के बाद दूसरे स्थान पर है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूँटी की टीम ने निर्धारित चालीस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान किरण उरांव ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नौ चौके की सहायता से 72 रनों की शानदार पारी खेली। महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.