मेरठ, अक्टूबर 20 -- मेरठ। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा पार्टी नेता-कार्यकर्ता एकजुट हैं। सभी को साथ लेकर मिशन 2027 को एकजुटता के साथ सफल बनाएंगे। पार्टी प्रमुख ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। दूसरी ओर, गंगानगर में सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी ने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी रविवार को जेल रोड स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सभागार हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी ने एकजुट होकर पार्टी-संगठन को मजबूत बनाने, मिशन 2027 को सफल बनाने की शपथ ली। शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, नीरज पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.