लातेहार, मई 25 -- बारियातू, प्रतिनिधि। नचना स्थित नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ का समापन शनिवार को हुआ। महायज्ञ की पुर्णाहुति श्री श्री 108 श्री महंत रवींद्रनाथ पांडेय जी के सानिध्य में विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कराते हुए नव कन्याओं का पूजन सह भोजन कराकर शनिवार को तीन दिवसीय यज्ञ सम्पन्न करवाया। महंत रविंद्र ने मंदिर के आसपास रहने वाले सभी सनातनी भाई बहन से कहा कि प्रतिदिन एक मुट्ठी चावल निकालकर मंदिर की व्यवस्था हेतु सामूहिक रूप से रखेंगे। साथ ही प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक सामूहिक आरती में भाग लें। अपने धर्म के प्रति एकजुट होकर सनातन धर्म को जानना जरूरी है। नवनिर्मित मंदिर में स्थापित प्रतिमा का भी पूजन प्रारंभ हो गया। नित्यदिन पूजन आरती में भाग लेकर पुण्य के भागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.