औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में नेशनल हाईवे पर एक निजी होटल में शनिवार को ट्रेड यूनियन सीमेंट एंड आयरन संगठन के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की आवश्यकता राजीव शर्मा ने की। बैठक में विक्रेताओं ने कारोबार के दौरान होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। जिला स्तर पर संगठन बनाने और समस्याओं को लेकर सजग रहने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संगठन को मूर्त रूप देते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू बनाए गए वहीं सचिव सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू बनाए गए। उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उप सचिव विजय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल बनाए गए। सभी लोगों ने एकजुट होकर आगे निर्णय लेने तथा काम करने की बात कही। व्यवसायियों ने कहा कि कारोबार के दौरान विभिन्न तरह की समस्याएं हो रही हैं। कई लोग व्यवसायियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.