बिजनौर, अगस्त 29 -- नांगल सोती। लालपुर मान में एक आरिष्टी में शामिल होने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसानों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। गुरुवार को चौधरी राकेश टिकैत गांव लालपुर मान में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान के चाचा की आरिष्टी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज को कम करना चाहिए। क्योंकि परिवार का सदस्य चला जाता है और हम लोग दिखावे में मृत्यु भोज को बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रथा गलत है इससे बचना चाहिए। इसके बाद गांव चमरौला में प्रदेश सचिव दिनेश कुमार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों के दवाब में काम कर रही है। किसानों को चाहिए कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.